सारा आलम ही चमकदार नज़र आता है
तेरी चाहत का तलबगार नज़र आता है
बे’हिजाबाना वो गुज़रे हैं इधर से शायद
जिसको देखो वही मयख़्वार नज़र आता है
मुंफइल होता नहीं है वो ख़ता पर अपनी
उसके अख़्लाक़ में पिंदार नज़र आता है
जब भी अंगड़ाइयां लेता है गुलों का मौसम
तेरी बाँहों का मुझे हार नज़र आता है
उसने भेजा तो नहीं मुझको मुहब्बत नामा
उसकी आँखों में पर इज़हार नज़र आता है
कोई सिद्दीक़-ओ-उमर उसमाँ
अली के जैसा
अब कहाँ साहिब-ए-किरदार नज़र आता है
लेके जाऊँ मैं कहाँ अपनी वफ़ाएँ शबनम
जिस तरफ़ देखिये बाज़ार नज़र आता है,,,,
– ख़ान शबनम सुल्ताना